Bahraich- आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत नवागंतुक जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर पयागपुर एवं सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) का किया गया स्थलीय निरीक्षण व दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*
आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 13.09.2026 को नवागंतुक जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर पयागपुर तथा भग्गड़वा चौकी के पास स्थित सरयू घाट, मंदिर एवं तालाब परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी, स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर, सरयू घाट एवं तालाब क्षेत्र में संभावित श्रद्धालु भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा पुलिस बल की तैनाती के संबंध में जानकारी ली गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पर्व के दौरान संभावित भीड़ के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था, आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा घाट एवं तालाब क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ के दबाव की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।
Mahasi, Bahraich | Sep 13, 2026