शिवपुरी नगर: फतेहपुर में लोडिंग ऑटो और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल
बाबू आदिवासी निवासी बांसखेड़ी थाना देहात ने बताया कि संतोष आदिवासी छोटू आदिवासी और लव आदिवासी बांसखेड़ी से कोटा भगोरा जा रहे थे तभी फतेहपुर पर लोडिंग ऑटो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में संतोष आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार जारी है।