शिवपुरी नगर: दिनारा में तालाब में लीकेज कर तालाब को खाली करने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
शिवपुरी जिले के दिनारा में रहने वाले सतीश फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनारा के कुछ दबंगों के द्वारा सिंचाई विभाग की मिली भगत से दिनारा तालाब में लीकेज कर दिए गए है। एवं वह तालाब खाली करके उस जमीन पर खेती करना चाहते है। जिसकी शिकायत करैरा एसडीएम को की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शिवपुरी कलेक्टर से कार्यवाही की गुहार लगाई है।