परसवाड़ा: डोंगरिया-बिजाटोला मार्ग पर कार के सामने आए तेंदुए, वीडियो वायरल
डोंगरिया से बिजाटोला के बीच नाला के पास 19 अक्टूबर की देर रात दो तेंदुए अचानक कार के सामने आ गए। इस घटना का वीडियो कार सवार लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच कुछ लोग कार से डोंगरिया से बिजाटोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाला के पास अचानक दो तेंदुए कार के सामने दिखाई