बरहेट: भाजपा बरहेट मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
शनिवार को भाजपा बरहेट मंडल की मासिक बैठक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट मंडल अध्यक्ष मनीष भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान साहिबगंज जिला प्रभारी अमृत पांडे उपस्थित रहे । बैठक में संगठन विस्तार की समीक्षा, शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटियों के गठन आदि विषयों पर चर्चा हुई ।