हुज़ूर: स्वतंत्रता दिवस पर रीवा में पुलिस हाई अलर्ट, देर रात कबाड़ी मोहल्ले में दबिश से हड़कंप
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां होटल लॉज और ढाबे को पुलिस द्वारा चेक किया गया है तो वहीं रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरेक्स की मंडी कहे जाने वाले कबाड़ी मोहल्ले में भी पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस की अचानक कारवाही पर कबाड़ी मोहल्ले में हड़कंप मच गया और कोरेक्स तस्कर भागते हुए दिखाई दिए।