इटाढ़ी: 10 जून से पूरे राज्य में नई व्यवस्था लागू, अवैध खनिज परिवहन पर रहेगी कड़ी नजर
Itarhi, Buxar | Jun 10, 2026 एसडीएम अविनाश कुमार ने बक्सर स्थित अनुमंडल कार्यालय में बिहार ट्रांजिट पास व्यवस्था के संबंध में बैठक किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक तथा खान निरीक्षक ने भाग लिया। बैठक के दौरान बिना ट्रांजिट पास अथवा अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच समेत अन्य मामलों पर चर्चा हुई।