शिवगंज: पालड़ी एम में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर, 194 मरीजों की जांच
पालड़ी एम में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 194 ग्रामीणों की आंखों की जांच हुई। 34 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया, 59 को चश्मे बांटे गए। शिविर में नेत्र रोगों पर जागरूकता भी बढ़ाई गई।