उज्जैन ग्रामीण: युवती ने सोशल मीडिया फ्रेंडशिप के बाद होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया; देवास का युवक फरार
उज्जैन में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम सामने आया है। आरोप है कि देवास निवासी एक युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और फिर मुलाकात के बहाने उसे उज्जैन बुलाया। इसके बाद नीलगंगा थाना क्षेत्र के हाटकेश्वर मार्ग स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि युवती पहले से आरोपी को नहीं जानती थी। सोशल मीडिय