रामगढ़ चौक: दुरडीह गांव के समीप 51 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
पुलिस ने सोमवर 4 बजे दुर्गा पूजा के मद्देनजर शराब को लेकर कार्रवाई करते हुए 51 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दूरडीह के निकट नहर के रास्ते शराब की खेप ले जाने की सटीक सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस बल ने लखीसराय-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा।