मालपुरा: मालपुरा में निकाय चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशी चयन में कांग्रेस नेताओं पर देशवाली समाज ने जताई नाराजगी, फूंका पुतला
Malpura, Tonk | Sep 1, 2026 मालपुरा में 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशी चयन में कांग्रेस नेताओं पर देश वाली समाज की अनदेखी करने तथा एक भी टिकट नहीं देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता घासीलाल चौधरी का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी, यह घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है पुतला जलाने का वीडियो मंगलवार को दोपहर 2बजे हुआ सोशल मीडिया पर वायरल