पडरौना: रामकोला में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर जांच पड़ताल शुरू की
कुशीनगर जिले के थाना रामकोला क्षेत्र के सीएचसी रामकोला से एक महिला के शव के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतका की पहचान सुन्दरी देवी, पत्नी कुन्दन गुप्ता, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चन्दरपुर मगलहा, थाना रामकोला कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाई पोस्टमार्टम।