पडरौना: कुशीनगर जिले के पकड़ी वृजलाल गाँव में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव में मंगलवार को पानी गिराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, फागू गोंड़ और उनके सगे भाई लक्ष्मण गोंड़, पुत्र रामसवारे गोंड़, के बीच कहासुनी होते-होते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुदाल से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।