पडरौना: खिरकिया बाजार के राहत हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत से हड़कंप, लापरवाही और अवैध संचालन के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर जिले के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के खिरखिया बाजार स्थित राहत हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। मंगलवार को इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डिलीवरी के दौरान घोर लापरवाही बरती गई,जिससे माँ और नवजात की जान चली गई। परिजनों ने आरोप लगाकर हॉस्पिटल पर काटा बवाल