महिदपुर पुलिस की कार्रवाई
मारपीट और अवैध वसूली के मामले में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन के महिदपुर में पुलिस ने करीब 6 माह से फरार चल रहे आरोपी नवाब शाह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा, अवैध हथियार और अवैध वसूली जैसे 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया गया कि फरवरी 2026 में नवाब शाह और उसके साथियों पर एक महिला से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद जून 2026 में आरोपी पर साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से हर सप्ताह 1 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली मांगने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगा।
दोनों मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 18 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल महिदपुर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना महिदपुर का सूचीबद्ध गुंडा है और उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 के बीच कुल 7 अपराध दर्ज हैं।
#Ujjain #Mahidpur #MPPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Aug 19, 2026