पुष्पराजगढ़: कलेक्टर ने अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
शुक्रवार 4 बजे कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगर पालिका परिषद अमरकंटक में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले के ले-आउट, पार्किंग व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, कचरा वाहन, साफ-सफाई एवं कचरा निस्तारण, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।