"बांदा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार" बांदा नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी एजाज के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trand News India
#Banda #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #breakingnews
Agra, Agra | Sep 10, 2026