बांका: कुर्माडीह गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 18, 2025 कुर्माडीह गांव के वृद्ध सतीश सिंह घुमने निकले थे। जहां तेज रफ्तार ऑटो ने ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे की है। घटना के बाद ऑटो लेकर चालक भागने में सफल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी वृद्ध सतीश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है।