बांका: देशड़ा गांव में हत्या के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Banka, Banka | May 18, 2025 थाना क्षेत्र के देसड़ा गांव में 17 मई को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में माेबीन अंसारी की हत्या कर पीट-पीट कर कर दी गयी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की शाम 5 बजे एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि देसड़ा गांव में मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी।