बांका: कामतपुर गांव: ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, घायल अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 18, 2025 कामतपुर गांव में जमीन विवाद में संजीव कुमार मोदी और बिंदेश्वरी मोदी के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना रविवार दोपहर बाद 3 बजे की है। घटना के बाद एक पक्ष के जख्मी संजीव कुमार मोदी और दूसरे पक्ष में जख्मी बिंदेश्वरी मोदी और उसकी पत्नी सविता मोदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।