बांका: सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जनसुराज का जिले में हस्ताक्षर अभियान शुरू, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Banka, Banka | May 18, 2025 जन सुराज के जिला कार्यालय में रविवार की दाेपहर करीब दाे बजे जिलाध्यक्ष रवीश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रवीश कुमार ने बताया कि रविवार 18 मई 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किया।