बालाघाट: नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार दोपहर बालाघाट के कालीपुतली चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और पेपर लीक माम