नानपारा: अमवा धनौली गांव में डीपी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक युवक ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
अमवा धनौली गांव में सोशल मीडिया की डीपी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी कबीर ने मटेरा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कबीर के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भाजपा पदाधिकारी के साथ अपनी फोटो डीपी के रूप में लगाई थी। आरोप है कि इसको लेकर कुछ लोगों ने उनसे विवाद कियो और फोटो बदलने के लिए कहा।