मुगलसराय: लौदा में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा में पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता ने गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात्रि विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे हालत गंभीर बताई जा रही है। लौदा निवासी अब्दुल की पत्नी फरीदा बेगम 28 वर्ष ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहा इलाज जारी है।