गुरूर: ग्राम बोड़रा में फांसी के फंदे पर लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Gurur, Balod | Jul 28, 2026 गुरुर स्थित मर्च्युरी मे PM के बाद शव को परिजनो के हवाले किया गया। ग्रामीणो के मुताबिक घनश्याम जांगड़े गांव मे मिलनसार एवं व्यक्तित्व के धनी थे, उनके द्वारा इस तरह आत्मघाती कदम उठाए जाने से घर, परिवार सहित गांव मे भी शोक की लहर है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।