पटना ग्रामीण: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट मोड में
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे से ही हजारों लोगों ने राजधानी पटना के गंगा घाटों पर स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। राजधानी पटना के सभी गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पटना के घाटों पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है।