पटना ग्रामीण: 25000 किलोमीटर की टूटी सड़क को बनाने के लिए नई स्कीम की शुरुआत, विकास भवन में मंत्री अशोक चौधरी ने दी जानकारी
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी की बिहार की 25000 किलोमीटर की टूटी सड़क को बनाया जाएगा और इसके लिए एक नई स्कीम की शुरुआत की गई है। मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें बिहार का विश्वकर्मा भी बताया है।