25 साल बाद नानपारा की फल मंडी में पहुंची सब्जी मंडी
विकलांग दुकानदार की अपील—“हमें भी रोजगार के लिए 2-3 फीट जगह दे दीजिए”
नानपारा में करीब 25 साल बाद फल मंडी में सब्जी मंडी पहुंचने से व्यापारियों और लोगों में हलचल देखने को मिली। मंडी में अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले विकलांग दुकानदार ने जिम्मेदारों से भावुक अपील की है।
उन्होंने कहा कि हमें भी रोजगार करने के लिए सिर्फ 2-3 फीट जगह उपलब्ध करा दी जाए, ताकि हम मेहनत करके अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकें।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार उनकी इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।