मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में बंद मकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, एसडीएम और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे कल्लू पुत्र गुलाम खां के बंद मकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि मकान में काफी दिनों से ताला लगा था और परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।