इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर से बाइक हुई चोरी, मामला दर्ज
Indore, Indore | Sep 29, 2024 लसुड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर का है जहां बाइक मालिक अजित ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी बाइक घर की पार्किंग में खड़ी करके किसी काम से गया था जब वह वापस आया तो देखा बाइक अपनी जगह पर नहीं है उसने आसपास खोजा पर उसे कहीं नहीं दिखी अजित की शिकायत पर लसुड़िया पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है।