इंदौर: जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के बाद हुआ तर्पण, 163 लोगों की अस्थियों का होगा सामूहिक विसर्जन
Indore, Indore | Sep 29, 2024 इंदौर के जूनी इंदौर मुक्ति धाम पर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा अंतिम संस्कार की गई लावारिस शवों का आज तर्पण किया गया। जहां विधि विधान से दर्पण के बाद नर्मदा नदी में विसर्जित किया जाएगा। वहीं मोक्ष यात्रा के नाम से आयोजित किया सामाजिक पहल पिछले 4 दशकों से अधिक समय से लगातार जारी है। सामाजिक संस्था के द्वारा निशुल्क तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।