गुन्नौर: कस्बा गवां निवासी युवक ने मामूली कहासुनी के चलते तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी केशव ने रविवार शाम कारी 5 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी के चलते कस्बे के ही तीन लोगों ने मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।