#Spfhr द्वारा साइबर सेल कार्यालय में साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं प्रभावी निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान महोदय द्वारा साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु टीम को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 1, 2026