अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी ने विकलांग महिला और उसकी बेटी को मारी टक्कर
थाना जहानाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर देखने को मिला, जहां दवा लेने जा रही एक विकलांग महिला और उनकी बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। आरोप है कि स्कूटी सवार युवती ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता के मुताबिक हादसे के बाद विरोध करने पर स्कूटी सवार युवती ने गाली-गलौज और मारपीट भी की।