बगोदर: अटका लक्षीबागी के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घर में घुसी, कोई हताहत नहीं
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका लक्षीबागी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अंनियंत्रित होकर रोड किनारे घर का चार दिवारी तोडकर घर में घुस गया।हालांकि इस घटना से कोई हताहत नही हुई। वही घटना से चार दिवारी के अंदर खडी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही राशन दूकान के सामग्रियों का भी नुकसान हुआ है।