बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर जमुनिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड पर जमुनिया मोड के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड में जोरदार टक्कर मार दी।घटना से कार में सवार छह.लोग गंभीर रुप घायल हो गये।घटना के बाद सभी को ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।जहां सभी का ईलाज किया गया।