बगोदर: जीटी रोड औंरा पर कंटेनर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के पास मंगलवार शाम साढे पांच बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने रोड पास कर रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया।घटना से वह गंभीर रुप घायल हो गया।घटना के बाद आस के लोगो ने ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया,जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।