Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

सड़क के अभाव ने फिर दिखाई पहाड़ की पीड़ा!! प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को डंडी-कंडी से कई किलोमीटर ढोकर पहुंचाया अस्पताल!! चमोली जिले के विकास के दावों के बीच चमोली जिले के देवाल ब्लॉक स्थित दूरस्थ एरेठा गांव से एक बार फिर पहाड़ की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। सड़क सुविधा के अभाव में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा सका। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय गम्मोती देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव तक सड़क न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता और सामूहिक सहयोग का परिचय देते हुए महिला को डंडी-कंडी में बैठाकर दुर्गम रास्तों से कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुविधा के अभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में एरेठा गांव के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक सड़क धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजतन गांव के लोग आज भी मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि हर बार किसी आपात स्थिति में गांववासियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। सवाल यह है कि आखिर कब तक पहाड़ की माताएं सड़क के इंतजार में दर्द सहती रहेंगी और कब तक विकास के दावे कागजों तक सीमित रहेंगे?

MORE NEWS

केदारनाथ यात्रा के बीच शराब तस्करों पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार!!
ऊखीमठ बाजार में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप। चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 116 पव्वे और 28 अद्धे बरामद किए गए।

केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तस्करों की खैर नहीं।

संदेश साफ है — देवभूमि में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अवधि में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

आबकारी टीम की इस कार्रवाई की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
#Rudraprayag #Ukhimath #KedarnathYatra #ExciseDepartment #LiquorSmuggling #BreakingNews #Devbhoomi #UttarakhandNews #ViralPost #ActionMode

केदारनाथ यात्रा के बीच शराब तस्करों पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार!! ऊखीमठ बाजार में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप। चेकिंग अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 116 पव्वे और 28 अद्धे बरामद किए गए। केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तस्करों की खैर नहीं। संदेश साफ है — देवभूमि में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अवधि में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। आबकारी टीम की इस कार्रवाई की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। #Rudraprayag #Ukhimath #KedarnathYatra #ExciseDepartment #LiquorSmuggling #BreakingNews #Devbhoomi #UttarakhandNews #ViralPost #ActionMode

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 8, 2026

100 साल की उम्र... लेकिन लोकतंत्र के प्रति जज्बा आज भी जवान!
रुद्रप्रयाग के ग्राम कुरझण निवासी लगभग 100 वर्षीय दाताराम पुरोहित ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र भरकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
जब युवा पीढ़ी कई बार अपने कर्तव्यों से पीछे हट जाती है, तब शतायु दाताराम पुरोहित जी की यह जागरूकता पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। 👏
उनका संदेश साफ है— "उम्र नहीं, जागरूकता मायने रखती है।"
आइए, हम भी मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
🙏 दाताराम पुरोहित जी को सलाम, जो 100 वर्ष की आयु में भी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बने हुए हैं।
#Rudraprayag #Democracy #VoterAwareness #ElectionCommission #Uttarakhand #InspiringStory #MatdataJagrukta #LoktantraKePrahari #100YearsOld #ViralNews

100 साल की उम्र... लेकिन लोकतंत्र के प्रति जज्बा आज भी जवान! रुद्रप्रयाग के ग्राम कुरझण निवासी लगभग 100 वर्षीय दाताराम पुरोहित ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र भरकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। जब युवा पीढ़ी कई बार अपने कर्तव्यों से पीछे हट जाती है, तब शतायु दाताराम पुरोहित जी की यह जागरूकता पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। 👏 उनका संदेश साफ है— "उम्र नहीं, जागरूकता मायने रखती है।" आइए, हम भी मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। 🙏 दाताराम पुरोहित जी को सलाम, जो 100 वर्ष की आयु में भी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बने हुए हैं। #Rudraprayag #Democracy #VoterAwareness #ElectionCommission #Uttarakhand #InspiringStory #MatdataJagrukta #LoktantraKePrahari #100YearsOld #ViralNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 8, 2026

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में 15 जून को आयोजित होगा वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की है अपील!!

​विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर और तृतीय केदार के रूप में प्रतिष्ठित श्री तुंगनाथ धाम की पवित्रता और पर्यावरण को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आगामी 15 जून 2026 को एक विशेष स्वच्छता अभियान (क्लींनेस ड्राइव) चलाया जाएगा। इस सराहनीय मुहिम की शुरुआत तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी जी द्वारा की गई है, जिसमें रुद्रप्रयाग पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल होकर अपना पूर्ण सहयोग देगी।

​तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी जी ने देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता और सभी जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से एक बेहद अनूठी और व्यावहारिक अपील करते हुए कहा है कि धाम में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी अपने साथ एक खाली थैला अवश्य लेकर आएं। यात्रा के दौरान जो भी कूड़ा-कचरा या प्लास्टिक उनके द्वारा जनरेट हो, उसे उसी थैले में वापस भरकर अपने साथ नीचे लेकर आएं, ताकि प्रकृति और इस पावन धाम को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि महीने में हम सिर्फ एक दिन भी प्रकृति के प्रति अपना यह कर्तव्य निभाएंगे तो देवभूमि की दिव्यता हमेशा बनी रहेगी।
​इस पावन और पर्यावरण हितैषी मुहिम को सफल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान और अधिकारी स्वयं इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर धाम परिसर और यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाने में श्रमदान करेंगे।

​इसी क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आम जनमानस और तीर्थयात्रियों से विशेष अपील की गई है-
• "एक थैला-स्वच्छता के नाम'' मुहिम से जुड़ें - सभी श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शनों के लिए आते समय अपने साथ एक थैला अनिवार्य रूप से रखें और अपना कूड़ा स्वयं वापस लाने का संकल्प लें।
• ​प्लास्टिक मुक्त बनाएं देवभूमि - यात्रा मार्ग या बुग्यालों में प्लास्टिक की बोतलें, रैपर्स या अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा न फेंकें। कूड़े को केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
• ​सहयोगी बनें, आस्था का सम्मान करें - हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण बेहद संवेदनशील है। यहाँ की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी लोगों और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
​आइए, आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर बाबा तुंगनाथ के इस पावन धाम को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में 15 जून को आयोजित होगा वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की है अपील!! ​विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर और तृतीय केदार के रूप में प्रतिष्ठित श्री तुंगनाथ धाम की पवित्रता और पर्यावरण को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आगामी 15 जून 2026 को एक विशेष स्वच्छता अभियान (क्लींनेस ड्राइव) चलाया जाएगा। इस सराहनीय मुहिम की शुरुआत तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी जी द्वारा की गई है, जिसमें रुद्रप्रयाग पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल होकर अपना पूर्ण सहयोग देगी। ​तुंगनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी जी ने देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता और सभी जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से एक बेहद अनूठी और व्यावहारिक अपील करते हुए कहा है कि धाम में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी अपने साथ एक खाली थैला अवश्य लेकर आएं। यात्रा के दौरान जो भी कूड़ा-कचरा या प्लास्टिक उनके द्वारा जनरेट हो, उसे उसी थैले में वापस भरकर अपने साथ नीचे लेकर आएं, ताकि प्रकृति और इस पावन धाम को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि महीने में हम सिर्फ एक दिन भी प्रकृति के प्रति अपना यह कर्तव्य निभाएंगे तो देवभूमि की दिव्यता हमेशा बनी रहेगी। ​इस पावन और पर्यावरण हितैषी मुहिम को सफल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान और अधिकारी स्वयं इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर धाम परिसर और यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाने में श्रमदान करेंगे। ​इसी क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आम जनमानस और तीर्थयात्रियों से विशेष अपील की गई है- • "एक थैला-स्वच्छता के नाम'' मुहिम से जुड़ें - सभी श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शनों के लिए आते समय अपने साथ एक थैला अनिवार्य रूप से रखें और अपना कूड़ा स्वयं वापस लाने का संकल्प लें। • ​प्लास्टिक मुक्त बनाएं देवभूमि - यात्रा मार्ग या बुग्यालों में प्लास्टिक की बोतलें, रैपर्स या अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा न फेंकें। कूड़े को केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। • ​सहयोगी बनें, आस्था का सम्मान करें - हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण बेहद संवेदनशील है। यहाँ की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी लोगों और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। ​आइए, आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले इस स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर बाबा तुंगनाथ के इस पावन धाम को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 8, 2026

हर की पौड़ी पर थप्पड़ कांड! आस्था के केंद्र में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल!! धर्मनगरी हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी क्षेत्र से सामने आए मारपीट के एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक और महिला के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। 

आरोप है कि बहस के दौरान युवक ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। 

वीडियो में महिला पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराने की बात कहती सुनाई दे रही है। 

महिला का आरोप है कि मारपीट करने वाला युवक खुद को गंगा सभा का कर्मचारी बता रहा था। पीड़ित महिला ने संबंधित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

महिला का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से हरिद्वार में रहकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रही है। 

ऐसे में आस्था और श्रद्धा के सबसे बड़े केंद्रों में शुमार हर की पौड़ी से इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है।

 करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस स्थल पर हुई मारपीट की घटना ने लोगों को भी चिंतित किया है। 

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

हर की पौड़ी पर थप्पड़ कांड! आस्था के केंद्र में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल!! धर्मनगरी हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी क्षेत्र से सामने आए मारपीट के एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक और महिला के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि बहस के दौरान युवक ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। वीडियो में महिला पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराने की बात कहती सुनाई दे रही है। महिला का आरोप है कि मारपीट करने वाला युवक खुद को गंगा सभा का कर्मचारी बता रहा था। पीड़ित महिला ने संबंधित युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से हरिद्वार में रहकर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रही है। ऐसे में आस्था और श्रद्धा के सबसे बड़े केंद्रों में शुमार हर की पौड़ी से इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस स्थल पर हुई मारपीट की घटना ने लोगों को भी चिंतित किया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 8, 2026

सड़क के अभाव ने फिर दिखाई पहाड़ की पीड़ा!! प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को डंडी-कंडी से कई किलोमीटर ढोकर पहुंचाया अस्पताल!! चमोली जिले के विकास के दावों के बीच चमोली जिले के देवाल ब्लॉक स्थित दूरस्थ एरेठा गांव से एक बार फिर पहाड़ की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। सड़क सुविधा के अभाव में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा सका। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय गम्मोती देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव तक सड़क न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने मानवता और सामूहिक सहयोग का परिचय देते हुए महिला को डंडी-कंडी में बैठाकर दुर्गम रास्तों से कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुविधा के अभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में एरेठा गांव के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक सड़क धरातल पर नहीं उतर सकी। नतीजतन गांव के लोग आज भी मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि हर बार किसी आपात स्थिति में गांववासियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। सवाल यह है कि आखिर कब तक पहाड़ की माताएं सड़क के इंतजार में दर्द सहती रहेंगी और कब तक विकास के दावे कागजों तक सीमित रहेंगे? - Rudraprayag News