सिहोरा: गौरी तिराहा के असलम ट्रैक्टर गैरेज से दो ट्रैक्टर के पिस्टन चोरी, मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
सिहोरा थाना क्षेत्र के गोरी तिराहा असलम ट्रैक्टर गैरेज से दिनदहाड़े चोरों ने ट्रैक्टर की दो पिस्टन कीमत ₹6000 के चोरी कर लिए। आसिद खान पिता मोहम्मद असलम खान निवासी वार्ड नंबर पांच बावली मोहल्ला ने थाने में सोमवार 11:00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी गौरी चौराहे असलम ट्रैक्टर गैरेज के नाम से दुकान है।