प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल में चल रही जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे योग गुरु रामदेव और कई कवि
प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खंगाल गांव में जगतगुरु रामभद्राचार्य की श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के छठवें दिन योग गुरु बाबा रामदेव दिन में करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे जो करीब 3 घंटे तक कथा में रहने के बाद रवाना हो गए। रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के पैतृक गांव रामपुर खंगाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में तमाम हस्तियां पहुंच रही है।