मुरैना: शादी से लौटते समय वन डिपो के सामने हाईवे पर मैक्स गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
Morena, Morena | Apr 29, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वन डिपो के सामने हाईवे पर मेक्स गाड़ी के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी ,जिस पर सवार तीन लोग घायल हो गए ।बताया जाता है कि आगरा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अंबाह के लिए जा रहे थे ,तभी हादसा हो गया जिसमें तीनों घायलों को 112 डायल पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कर दिया है।