सिडकुल पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान दवा चौक से एक शातिर मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दोनों बाइक पर बैठकर राहगीरों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बिजनौर निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी प्रियांशु मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक और चोरी हुए मोबाइल भी बरामद किए हैं।