कांके: सदर थाना क्षेत्र में मेडिकल हॉल संचालक के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2024 सदर थाना क्षेत्र में मेडिकल हॉल के संचालक के साथ रविवार की देर रात करीब 11 बजे मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना के बाद मेडिकल हॉल के संचालक ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में मेडिकल हॉल के संचालक के बहनोई और दोस्त भी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।