कांके: रांची में पीएम मोदी का रोड शो, ओसीसी मैदान से न्यू मार्केट तक हुआ आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2024 रांची के ओसीसी मैदान से न्यू मार्केट तक रविवार शाम करीब छह बजे पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने के लिए खड़े थे। सड़क किनारे खड़े लोग मोदी।मोदी का नारा लगा रहे थे। इस दौरान जय श्री राम का भी लोगों ने नारा लगाया।