NH-43 पर 11 साल से अधूरा काम! घुनघुटी में भीषण जाम, इलाज के लिए जा रहे रवि की मौत
शहडोल-उमरिया NH-43 की बदहाल सड़क और अधूरे निर्माण ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 20 नवंबर की बारिश के बाद घुनघुटी के मोर्चा फाटक के पास सड़क पर कीचड़ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच इलाज के लिए उमरिया से शहडोल ले जाए जा रहे रवि सिंह की बिजोरा के पास मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उन्हें बाइक से ले जा रहे थे।
आखिर 11 साल बाद भी NH-43 का काम अधूरा क्यों है? चार रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कब पूरा होगा? देखिए पूरी रिपोर्ट।
BSP24 News – सत्यता की पहचान, हमारा हिंदुस्तान।
#NH43 #Ghughuti #Umaria #Shahdol #BSP24News