ढीमरखेड़ा: अतरसूमा गांव: पानी की तलाश में कुएं में गिरा बारहसिंघा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर अब रहवासी क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। पानी की तलाश में भटकता एक बारहसिंघा ग्राम अतरसुंमा के एक सूखे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।