गोह: दिल्ली में सड़क हादसे में उपहारा के वायु सेना के जवान की मौत, तिरंगे के साथ निकली अंतिम यात्रा
मंगलवार को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले गोह प्रखंड के उपहारा मुख्यालय निवासी भारतीय वायु सेना के जवान आदित्य कुमार (32) का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान का शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार स्व.