बिंदकी: दुगरेई में शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या और लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आला कत्ल और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दुगरेई गांव में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को शराब ठेके के सेल्समैन सत्येंद्र सिंह चौहान की हत्या कर दी गई थी और नगद रुपए भी लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम 5 बजे बताया कि मुख्य आरोपी को आला कत्ल व डंडा पेड़ की डाली एवं लूटी हुई नगदी सहित हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।