चूरू: चूरू महोत्सव को लेकर नगर परिषद में हुई प्रेस वार्ता, 22 से 24 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू में 22 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चूरू महोत्सव में राजस्थानी कला और संस्कृति का भव्य आयोजन होगा। नगरपरिषद में रविवार को चूरू महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में बताया गया कि जिला प्रशासन, नगर परिषद और जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 22 फरवरी को गढ़ परिसर से होगी।