चूरू: राजकीय बागला स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, नाइजीरिया और चूरू टीम के बीच होगा फाइनल मैच
Churu, Churu | Feb 16, 2025 चूरू के राजकीय बागला स्कूल खेल मैदान पर रविवार को नाइजीरिया और जोधपुर तथा चूरू और नुआं के बीच फुटबाल मैच का आयोजन हुआ। चूरू फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच के पहले दिन नाइजीरिया और जोधपुर की टीम के बीच हुए मुकाबले में नाइजीरिया की टीम विजय रही। जिसके बाद नुआ और चूरू टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चूरू की टीम ने जीत दर्ज की।